फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Electricity Corporation uprooted 509 meters in six days

Etah News: विद्युत निगम ने छह दिनों में उखाड़े 509 मीटर

Wed, 07 Jun 2023 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 07 Jun 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation uprooted 509 meters in six days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




एटा। विद्युत निगम के द्वारा बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद बिल ही जमा नहीं किया। ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़े जा रहे है। एक से छह जून तक जिले में 509 उपभोक्ताओं के विद्युत मीटर उखाड़े गए हैं।



शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर विद्वुत निगम का करोड़ों रुपया बकाया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओें द्वारा विद्युत बिल जमा करने में लापरवाही की जा रही है। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार विद्युत बिल जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को नेवर पेड की श्रेणी में निगम ने डाल रखा है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में एक जून से नेवर पेड उपभोक्ताओं के खिलाफ वसूली का अभियान चल रहा है। बिल जमा न करने पर मीटर उखाड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

जहां ग्रामीण प्रथम में 24721 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने विद्युत कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा नहीं किया। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण प्रथम वैभव आनंद ने बताया बीते छह दिनों में क्षेत्र में 200 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गए हैं। जबकि 109 उपभोक्ताओं से वसूली की गई है। ग्रामीण द्वितीय की बात करें तो यहां बीस हजार के करीब नेवर पेड उपभोक्ता है। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण द्वितीय एपी सिंह ने बताया अभियान के दौरान छह दिनों में 280 उपभोक्ताओं से वसूली की गई। जबकि 450 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े गए। उन्होंने बताया टीमें प्रतिदिन चेकिंग के लिए जा रही हैं। प्रतिदिन 60 से 70 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed