{"_id":"65de1ee7499d9e410009151f","slug":"electricity-corporation-team-that-went-to-collect-revenue-beaten-up-etah-news-c-163-1-sagr1019-113301-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राजस्व वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राजस्व वसूली करने गई विद्युत निगम की टीम को पीटा
Tue, 27 Feb 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। विद्युत निगम के कर्मी बकाया बिल वसूली को लेकर उपभोक्ताओं के घरों पर जा रहे हैं। मंगलवार को निगम की टीम शहर के शिकोहाबाद रोड पर स्थित एक गली में वसूली के लिए पहुंची। इस दौरान उपभोक्ता कर्मियों की पिटाई करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। निगम के जेई ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विद्युत निगम के अवर अभियंता मोहित यादव ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया उपखंड अधिकारी प्रथम गुलशन किशोर, सुखविंदर सिंह सहित लाइनमैन वीरपाल व गोपाल, संजय के अलावा मीटर रीडर कलीम के साथ राजस्व वसूली सहित कनेक्शन काटने का कार्य कर रहे हैं। वह शिकोहाबाद रोड पर सुनहरी नगर गेट से पहले एक गली में थे। वह एक उपभोक्ता के घर पहुंचे। उपभोक्ता पर 5101 रुपये बकाया था। मौजूद लोगों से बकाया विद्युत बिल जमा करने को कहा।
इस पर वह लोग भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। लाइनमैन ने कनेक्शन काटने के लिए केबल काटनी चाही, वैसे उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग कर लाइनमैन सहित टीम के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। विद्युत निगम की टीम ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। जेई ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि विद्युत निगम की टीम कोतवाली आई थी बाद में उपभोक्ता ने बिल जमा कर दिया। आपस में मामला सुलझ गया।