{"_id":"66994e366e3c7b6f660773fb","slug":"electrician-burnt-due-to-electric-shock-etah-news-c-163-1-eta1001-119942-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: करंट की चपेट में आने से झुलसा इलेक्ट्रीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: करंट की चपेट में आने से झुलसा इलेक्ट्रीशियन
Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में स्थित जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल पर काम चल रहा है। मजदूर से लेकर हर विभाग में अलग-अलग अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को एक इलेक्ट्रीशियन परियोजना स्थल पर पैनल चेक कर रहा था। तभी अचानक से विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल पर विद्युत उत्पादन का काम शुरू हो चुका है। हर विभाग में मजदूर से लेकर अधिकारी व कर्मचारी तक लगातार काम कर रहे हैं। जिससे कि विद्युत उत्पादन प्रभावित न हो। एक पैनल में कमी आने पर डायनामिक कोरियन कंपनी का इलेक्ट्रीशियन शनि कुमार हाल निवासी पावर प्लांट कॉलोनी चेक कर रहा था। तभी अचानक से वह विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
उसके साथ काम कर रहा सतीश कुमार उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। सतीश कुमार ने बताया कि शनि कुमार का उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने बताया है कि उसकी सेहत में सुधार भी हुआ है।