{"_id":"5e4ad2928ebc3ef27c496005","slug":"electric-supply-deley-ater-payment-etah-news-agr4299878110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल भुगतान करने के बाद भी नहीं मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल भुगतान करने के बाद भी नहीं मिल रही बिजली
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पिछले पांच महीने से बिजली की सप्लाई न आने की वजह से लोगों को पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। नगर पालिका द्वारा लगाए गए ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वाष्णेय ने बताया कि कॉलोनी में पानी की समस्या बिजली नहीं आने की वजह से है, कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल का बिल पालिका द्वारा भुगतान किया जाता है। लोगों का कहना है कि भुगतान के बाद भी बिजली की सप्लाई नहीं जोड़ी गई।
जीटी रोड स्थित मानपुर के पास कांशीराम कॉलोनी में बिजली के बिल का भुगतान न करने से लोगों के घर की बिजली काट दी गई थी। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा लगाए गए ट्यूबवेल से भी पानी की सप्लाई कॉलोनी में नहीं पहुंच पा रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वाष्णेय ने बताया कि कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल से पानी की टंकी भरी जाती है, इसके बिल का भुगतान पालिका द्वारा किया जाता है। ट्यूबवेल तक लाइट का कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग में शिकायत की जा चुकी है। उसके बाद भी कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है।
कॉलोनी में ट्यूबवेल के लिए लाइट का कनेक्शन जल्द जोड़ दिया जाएगा।
- आर बी रॉय, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
350 लोगों में से सिर्फ 90 के हैं कनेक्शन
कांशीराम कॉलोनी में 350 घर हैं। इसमें से सिर्फ 90 लोगों के पास बिजली का कनेक्शन है। जबकि अन्य लोग चोरी से तार डालकर बिजली का उपयोग करते हैं, यही कारण है विभाग ने यहां का कनेक्शन काट दिया, इससे कनेक्शन धारक उपभोक्ता भी परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरबी रॉय का कहना है कि कॉलोनी के निवासियों पर लगभग 46.55 लाख रुपये बकाया है।