फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Election turmoil begins in Congress along with BJP

Etah News: भाजपा के साथ कांग्रेस में भी चुनाव की उठापटक शुरू

Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Election turmoil begins in Congress along with BJP
एटा। भाजपा में सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया महीने भर से चल रही है। हालांकि, अभी तक जिलाध्यक्ष पद के लिए कवायद शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच कांग्रेस में भी चुनाव की उठापटक शुरू हो गई है। रविवार को जिले में आ रहे राष्ट्रीय सचिव जिलाध्यक्ष पद के लिए संगठन को मथेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस में प्रदेश स्तर से सभी जिलों, शहर और ब्लॉक कमेटियों को पिछले महीने भंग कर दिया गया था। इनके पदाधिकारियों को कार्यवाहक के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, एटा में जिलाध्यक्ष पहले से ही कार्यवाहक ही थी। जिले में कांग्रेस को जिलाध्यक्ष की तलाश है। हालांकि, इसके लिए कई दावेदार भी हैं। पद के लिए प्राथमिक स्तर पर पार्टी ने कवायद शुरू की है। इसके तहत राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को विभिन्न जिलों में भेजकर समीकरणों को समझने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

एटा में रविवार को राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव धर्मेंद्र लोधी अएंगे। ये पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक करेंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बैठक में बुलाया गया है। इसमें गहराई से जिलाध्यक्ष पद के लिए मंथन किया जाएगा। साथ ही दावेदारों से उनके आवेदन प्राप्त कर पदाधिकारी पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed