{"_id":"58b077934f1c1b6f1cb24f71","slug":"elderly-man-was-found-dead-at-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिली अधेड़ की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिली अधेड़ की लाश
Amar Ujala
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगीपुर निवासी विजय शंकर (48) की लाश शुक्रवार को खेत में मिली। मुंह से खून निकला हुआ था। इससे घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की खबर लगते ही एसएसपी ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
परिवारीजनों के मुताबिक विजय शंकर पुत्र लालाराम शुक्रवार को घर पर बैठे थे। तभी अपराह्न करीब एक बजे एक युवक उन्हें बुलाकर ले गया था। तभी से वे घर नहीं आए थे। शाम करीब चार बजे उनकी लाश गांव के ही राजेंद्र के खेत में पड़ी मिली। खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव लेकर अस्पताल भागे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे अतुल, भतीजे रिंकू आदि ने बताया कि मुंह से खून भी बहा है। इससे साफ जाहिर है कि किसी ने हत्या कर लाश फेंकी है। वहीं घटना की खबर लगते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज, एएसपी विसर्जन सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घरवालों से घटना के संदर्भ में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं घरवालों ने खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।