{"_id":"6a246636de490ce57b0281c5","slug":"elderly-man-beaten-while-getting-farm-boundary-constructed-public-outrage-etah-news-c-163-1-eta1003-151625-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत की बाउंड्री करा रहे वृद्ध को पीटा, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत की बाउंड्री करा रहे वृद्ध को पीटा, लोगों में आक्रोश
Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला फकीरान निवासी दलित वृद्ध रामसेवक ने क्षेत्र के गांव नगला गड़रियान निवासी दो लोगों पर जातिसूचक गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाया है।
थाने में दी तहरीर में वृद्ध ने बताया कस्बे के पास उसकी भूमि है, जिसकी वह बाउंड्री करा रहा था। परिवार की महिलाएं बाउंड्री के शुभारंभ पर नींव पूजन करने आईं थीं। उसी समय नगला गड़रियान के दो युवक वहां आए और जातिसूचक गाली देते हुए हमलाकर दिया। तमंचा हवा में लहराते हुए खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित वृद्ध ने कहा भूमि उसकी पैतृक है। घटना के बाद से दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।