फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight year old boy entangled in swing rope dies in etah up

UP: सावन का झूला बना बच्चे के गले का फंदा, झूलते-झूलते रस्सी कसने से आठ साल के बच्चे की मौत

Tue, 22 Aug 2023 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

यूपी के एटा में एक बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई। बच्चा रस्सी के झूले पर झूल रहा था। अचानक झूला एक ओर झुक गया और बच्चे के गले में रस्सी का फंदा कस गया। परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Eight year old boy entangled in swing rope dies in etah up
हर्ष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर के गांव चापरी में सोमवार की शाम घर के बाहर झूला झूलते समय गले में रस्सी कसने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। दो बहनों के बाद वह माता -पिता का इकलौता पुत्र था। थाना क्षेत्र के गांव चापरी निवासी सतेंद्र यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र हर्ष यादव सोमवार की शाम घर के बाहर नीम के पेड़ पर पड़े झूले पर झूल रहा था। आसपास कोई नहीं था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बहू ने संबंध नहीं बनाए तो ससुर बना हैवान, पति की धमकी- घर में रहे बात; फिर जो हुआ नहीं था किसी को अंदाजा
विज्ञापन



 

एक ओर झुक गया झूला

इस बीच अचानक झूला एक ओर झुक गया और हर्ष के गले में रस्सी का फंदा कस गया। परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन परिजन बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें -  UP: कहीं आपकी कार या बाइक पर तो नहीं लगी ऐसी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, हुई ये गलती तो जाना पड़ेगा जेल
 

करीब आधा घंटे बाद हो सकी जानकारी

गांव चापरी निवासी हर्ष यादव के घर के बाहर सावन में झूला पड़ा था। वह रोजाना उस पर झूलता था। बच्चा घर के पास ही खेल रहा है इसे लेकर परिजन बेफिक्र थे। लेकिन सोमवार को हर्ष घर के बाहर झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में कसा फंदा निकलने के बाद वह काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा। करीब आधे घंटे के बाद परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें -  नादानी में बड़ी भूल: किशोरी न जाने कहां गई थी, घर लौटी तो थी 2 माह की गर्भवती; आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed