Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eid-Milad-un-Nabi celebration

ईद-मीलाद-उन-नबी का जश्न

Thu, 24 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 24 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Eid-Milad-un-Nabi celebration
जिले भर में ईद-मीलाद-उन-नबी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जश्न मनाया। गली-मोहल्लों से जुलूस निकाले गए। जगह-जगह जुलूसों  का स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल नबी के दीवाने नातिया तरानों पर झूमते दिखे। ऊंट, घोड़ों पर सवार अरबी लिबाज पहने युवा मोहम्मदी झंडा लेकर चल रहे थे। जुलूस में शामिल झांकियों पर लगे बैनर पर इस्लामी नारे और कलमे लिखे थे। जुलूस मार्ग को भव्य गेट बना कर सजाया गया था। 
विज्ञापन

  
 अंजुमन गुलामाने कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया।  जुलूस -ए-मोहम्मदी के लिए मुस्लिम समाज के लोेगों ने बेहतरीन तैयारी की थी। गुरुवार को दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह मियां होली गेट से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हुआ। यह जुलूस  पटियाली गेट, मारहारा दरवाजा, दरगाह हसन शाह पोता नगला, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, जीटी रोड, घंटाघर होते हुए दरगाह हजरत पर जाकर संपन्न हुआ। आकर्षक झांकियों शामिल थी। बैनर लिए लोग चल रहे थे। ऊंट और घोड़ों के काफिले जुलूस की शान बढ़ा रहे थे। जुलूस के रास्ते पर वारिस पाक, बावे बरकात, बावे गफूर, बावे हसन शाह, बावे रजा नाम के भव्य द्वार सजाने के अलावा रंगीन झालर, फूल, बैनर और झंडे लगाए गए थे। जुलूस  का बजारों में कई स्थानाें पर पेयजल, मिष्ठान और फलों का वितरण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सदर पेश इमाम और कारी इदरीश अली बरकाती ने सलातों सलाम का नजराना पेश किया। हाफिज शब्बीर ने नात पढ़ी। तारा नूर का हाजी सज्जाद हुसैन बरकाती ने पढ़ा।
विज्ञापन

जुलूस -ए-मोहम्मदी में सदर विधायक आशू यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, बसपा जोन कोआर्डिनेटर नूर मोहम्मद, कांग्रेस नेता प्रमोद गुप्ता, साबिर मियां, मोहम्मद नावेद कुरैशी, जीशान कुरैशी, पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव, फीरोज सावरी, इश्तियाक खां, चुन्ना कुरैशी, फरमान कुरैशी, गुफरान कुरैशी मुख्य रुप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed