फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Eid: Greeting after prayers in Namaz

ईद: नमाज में दुआओं के बाद गले मिल दी मुबारकवाद

Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eid: Greeting after prayers in Namaz
सकीट में नमाज अदा करते लोग। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में ईद-उल-फितर का पर्व सादगी और शांति से मनाया गया। सुबह शहर की ईदगाह सहित मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लोगों ने खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दीं। रात तक घर पहुंचकर शुभकामनाएं देने, आवाभगत और ईदी दिए जाने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल रही। बच्चों में ईद को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर गली-मोहल्लों में घूमते रहे। लोग सुबह आठ बजे बस स्टैंड स्थित पुरानी ईदगाह पर नमाज के लिए एकत्रित हुए और ईदगाह के अंदर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने देश और दुनिया के लिए तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे नगला पोता स्थित नई ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इसके बाद अन्य मस्जिदों पर नमाज अदा करने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाइयां दीं और सेवईं व फैनी खिलाकर आने वाले लोगों को मुंह मीठा कराया। वहीं शाम को रिश्तेदारों को अपने घर पर दावत के लिए बुलाया गया। रात तक खाने-खिलाने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों का कब्रिस्तान पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहां पहुंचकर लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाकर याद किया और फातिहा पढ़ा।
शासन के निर्देश पर नमाज के दौरान प्रशासन ने सख्ती बरती। ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करने की इजाजत दी गई थी। इसे लेकर बाहर अधिकारी और पुलिस बल तैनात किया गया था, जो पलपल की स्थिति पर नजर रखे हुए था। वहीं नमाज अदा होने के बाद बाहर आए लोगों को भी ज्यादा देर तक सड़क पर न रुकने की बात कही गई।

जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल एवं एसएसपी उदय शंकर सिंह ने जिलावासियों को ईद-उल-फितर के साथ ही अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। ईद को लेकर शहर के जीटी रोड, नगला पोता आदि स्थानों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौजूद पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, उप जिलाधिकारी शिवकुमार, क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed