{"_id":"577be7af4f1c1b72027fab6a","slug":"eed-par-mithaas-gholengee-lakhanoo-aur-barelee-kee-siviyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर मिठास घोलेंगी लखनऊ और बरेली की सिवइयां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर मिठास घोलेंगी लखनऊ और बरेली की सिवइयां
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ईद पर बरेली, बदायूं और लखनऊ की सिवइयाें से नगर के बाजार सज चुके हैं। दिलों में मिठास घोलने को तैयार सिवइयां शहर की हर छोटी, बड़ी दुकानों पर उपलब्ध हैं। लेकिन लखनऊ की महीन सेवई ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
ईद में एक दिन बाकी है, लेकिन बाजार में सेवई की धूम मची हुई है। यूं तो रमजान शुरू होते ही शहर में सेवई की दुकानें सजने लगतीं हैं, लेकिन जैसे-जैसे रमजान आगे बढ़ता है बाजार में दुकानों की संख्या में इजाफा हो जाता है। घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट में बरेली, बदायूं और लखनऊ की सिवइयां बिक रहीं हैं, लेकिन लखनऊ की सिवइयो की मांग सबसे अधिक है। शहर में करीब 70 से 80 दुकानों पर सेवई बिक रही है। घंटाघर के सामने मस्जिद के पास सेवई बेचने वाले दुकानदार नदीम की माने तो बाजरा में 200 से लेकर 300 रुपये किग्रा तक सेवइयां बिक रहीं हैं। लेकिन बेहतर क्वालिटी और महीन होने से लखनऊ सेवइयां की मांग सबसे अधिक है।
--------------------
बाजाराें में हो रही खरीदारी
मंगलवार को बाबूगंज, गांधी मार्केट और घंटाघर में शॉपिंग के लिए उमड़ी भीड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं बची। खरीदारों की भीड़ का असर यह हुआ कि बाजाराें के अलावा हाईवे-91 पर दिनभर जाम के हालत दिखाई दिए। इसके चलते यातायात कर्मियों और पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
------------------------
नॉन-एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो भी उपलब्ध
अगर आप इत्र लगाने से परहेज करते हैं और ईद की नमाज में खुश्बू लगाकर जाना चाहते हैं तो बाजार में नान-एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो उपब्ध हैं। इत्र बनाने वाली ब्रॉडेड कंपनियाें ने नमाजियों और रोजदारों के लिए बाजार में ऐसे डियो और नान-एल्कोहलिक उत्पाद उतारे हैं। जिनकी कीमत 120 से 160 रुपये तक है। यही नहंी रोजेदार और नमाजी इन उत्पादों की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।