फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   earth god doctor had helpless, not found the remdeshivir than wife no more

धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर को ही नहीं मिली मदद

Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
earth god doctor had helpless, not found the  remdeshivir than wife no more
एटा। रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए जिला अस्पताल के एक चिकित्सक भटकते रहे। उन्हें देर रात इटावा से इंजेक्शन मिला, लेकिन देरी के चलते संक्रमित चिकित्सक पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी चिकित्सक यहां जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता हैं। जबकि उनकी चिकित्सक पत्नी अलीगढ़ में प्राइवेट नर्सिंग होम चलाती हैं। 20 अप्रैल को वह व उनकी चिकित्सक पत्नी सहित बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए। सभी लोग होम आइसोलेट हो गए। बुधवार को महिला चिकित्सक की हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरुरत पड़ी। अलीगढ़ में इंजेक्शन न मिलने पर वह पत्नी को एटा लेकर आए और बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लेकिन यहां भी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे। कई जिलों में वह संपर्क करते रहे। इटावा से सकारात्मक जवाब मिला तो आधी रात के बाद वहां गए। इंजेक्शन लाकर लगा तो दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इंजेक्शन से लाभ नहीं मिला और उनकी पत्नी का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अलीगढ़ भेजे गए 30 इंजेक्शन
बीते दिनों जिले को 100 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले थे। अलीगढ़ यहां से 30 इंजेक्शन भेज दिए गए। बाकी बचे 70 इंजेक्शन मरीजों के लग चुके हैं। इस समय जिले में एक भी इंजेक्शन नहीं हैं।
------------
रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले थे, जो विभिन्न मरीजों को लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में उपलब्ध नहीं हैं। शासन को मांग भेजी गई है।
- डॉ. अरविंद गर्ग, सीएमओ
--------------
राघवेंद्र तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed