फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   drunken man beat his wife in evening In Etah shot himself in morning His condition critical

UP News: शाम को युवक ने नशे में पत्नी को पीटा, सुबह ग्लानि हुई... तो खुद को मार ली गोली; हालत नाजुक

Tue, 06 Aug 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 09:33 PM IST
सार

युवक ने शाम को नशे में पत्नी को पीटा। सुबह नशा उतरने पर ग्लानि हुई तो खुद को गोली मार ली। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
drunken man beat his wife in evening In Etah shot himself in morning His condition critical
घायल युवक को एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की देर शाम एक युवक ने नशे में पत्नी को पीटा। मंगलवार की सुबह नशा उतरने के बाद ग्लानि होने पर खुद को गोली मार ली। इससे वह घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला पुढ़ियार गांव की है। गांव निवासी नीलेश ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर पर कोई नहीं था। तभी चचेरे भाई गुड्डू ने सिर में गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीलेश ने बताया कि गुड्डू का घरवालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 

विज्ञापन

घर पर जब कोई नहीं था तभी गुड्डू ने गोली मार ली। घायल अवस्था में उसको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां गुड्डू का उपचार चल रहा है। वह बाहर रहकर नौकरी करता है, लगभग एक माह पूर्व ही घर पर आया था।

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम गुड्डू ने नशे की हालत में पत्नी को पीटा। पत्नी मायके चली गई तो मंगलवार की सुबह खुद को तमंचे से गोली मारकर घायल कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मार ली थी। मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुड्डू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed