फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Drove the open market, such as the detention conditions

गल्ला मंडी खुली, पर बंदी जैसे हालात

Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drove the open market, such as the detention conditions
गल्ला मंडी खुली, पर बंदी जैसे हालात - फोटो : Amar Ujala
गल्ला मंडी में नकदी की समस्या को लेकर गल्ला मंडी में 21 दिनों तक हड़ताल चली।  कारोबारियों ने चेक से भुगतान करने की सहमति बनाते हुए गल्ला मंडी खोली तो किसान चेक से भुगतान लेने का राजी नहीं हैं। इससे गल्ला मंडी में माल की आवक कम है।
विज्ञापन



बता दें कि गल्ला मंडी में नोट बंदी से पूर्व डेढ़ से दो करोड़ का भुगतान प्रतिदिन किसानों को दिया जा रहा था। गल्ले की आवक भी 6 से 8 हजार क्विंटल तक बनी हुई थी। इधर, नोटबंदी से जरूरत के मुताबिक बैंकों से कैश की निकासी नहीं होने से व्यापारियों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


21 दिनों में बैंकों से भी कोई राहत नहीं मिली। व्यापार ठप होने से परेशान व्यापरियों ने किसानों और श्रमिकों के हितों को देखते हुए हड़ताल खत्म कर दी। इसके बाद भी मंडी में बंदी जैसे हालात बने हैं। गल्ला मंडी में नकदी की समस्या पूर्व की तरह बरकरार है। इस दौरान करीब 200 क्विंटल गल्ला ही मंडी आया। गल्ला लेकर आए किसानों को भी नकदी की समस्या का सामना करना पड़ा। किसानों को चेक से भुगतान दिया गया, लेकिन वे चेक लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरोजपुर के किसान तुकाराम आदि अन्य का कहना है कि वे अपनी रोजमर्रा के खर्च की जरूरत के लिए अनाज बेच रहे हैं। बैंकों में पैसा नहीं है तो वे चेक का क्या करेंगे? इससे गल्ला कारोबारियों के सामने कोराबार की समस्या बनी हुई है। गल्ला कारोबारी मुकेश गुप्ता का कहना है कि गल्ला मंडी के हालात बंद जैसे हैं।


बैंक निर्धारित सीमा की नकदी भी नहीं दे पा रहा। सरकार के निर्णय से कारोबार बर्बाद हो गया है। कारोबारी हृदेश वार्ष्णेय का कहना है कि किसान चेक नहीं ले रहे हैं।  बैंकों से भी पैसा नहीं मिल रहा है।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed