{"_id":"6a89eb1fd0f958522f03ee1d","slug":"district-level-teams-will-arrive-from-the-25th-for-the-physical-verification-of-colleges-etah-news-c-174-1-sagr1037-165276-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 25 से कॉलेजों के भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचेंगी जनपदीय टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 25 से कॉलेजों के भौतिक सत्यापन के लिए पहुंचेंगी जनपदीय टीमें
Sun, 23 Aug 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 25 अगस्त से कॉलेजों का भौतिक सत्यापन शुरू किया जाएगा। जनपदीय टीमें कॉलेजों का दौरा करेंगी।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए काॅलेजों से आधारभूत सुविधाओं को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 24 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है। 25 अगस्त से जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित तहसील स्तरीय जांच समितियां कॉलेजों में पहुंचकर अपलोड व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करेंगी। जिले में सभी तहसीलों के लिए छह समितियां गठित की गई हैं। सत्यापन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रस्तावित केंद्र बोर्ड परीक्षा के मानकों को पूरा करते हों। इसमें कक्षाओं की उपलब्धता, फर्नीचर, शौचालय, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरे और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी जांची जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि भौतिक सत्यापन के बाद, टीमों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि समय रहते सभी केंद्रों का चयन कर लिया जाए।