फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dr. Rajni Patel became the Principal of Medical College

डॉ. रजनी पटेल बनीं मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य

Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajni Patel became the Principal of Medical College
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य का स्वागत करतीं चिकित्साधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी डॉ. रजनी पटेल को सौंपी गई है। इससे पहले वह प्रभारी के रूप में इस पद का कार्य देख रहीं थीं। अब इन्होंने बुधवार को प्राचार्य का पद संभाल लिया है। शासन से नामित किए गए डॉ. गिरीश कुमार अनेजा के पद न संभालने पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जुलाई 2021 में प्राचार्य पद पर बांदा से डॉ. राजेश कुमार गुप्ता को भेजा गया था। नवंबर माह में स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी देकर वह छुट्टी लेकर चले गए। इसके बाद लौटकर नहीं आए और बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में उनकी नियुक्ति हो गई। तबसे मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चरमराई हुईं थीं। कुछ जिम्मेदारियां डॉ. रजनी पटेल प्रभारी होने के नाते निभा रही थीं।
विज्ञापन

इनके पास वित्तीय अधिकार न होने से चिकित्सकों और कर्मचारियों का दो माह से वेतन तक नहीं मिल सका। डॉ. राजेश कुमार गुप्ता से पहले प्राचार्य का पद डॉ. पीके जैन संभाल रहे थे, लेकिन फैकल्टी व अन्य चिकित्सकों के साथ सामंजस्य नहीं बैठ सका और वह पद से इस्तीफा देकर चले गए थे। इनके बाद कुछ समय के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed