{"_id":"5d08c2aa768128eb7e528c3ed3513efc","slug":"dmklkarmi-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकलकर्मी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकलकर्मी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 22 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग में तैनात सिपाही मुकेश गौतम (48) की गुरुवार रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों ने जब खेत में शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी, एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। सिपाही की हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई है। मृतक की पत्नी ने दो सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे।
जिला हाथरस थाना सहपऊ के गांव जरीपुरा निवासी मुकेश गौतम जलेसर स्थित फायर स्टेशन पर तैनात थे। रात दो बजे वह शौच के लिए गए थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने तमंचे से सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गसुबह जब लोग शौच को जा रहे थे तो उन्होंने सिपाही का शव पड़े देखा तो हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर एसएसपी एसके वर्मा, सीओ कल्यान सिंह, एसडीएम संदीप गुप्ता, थाना प्रभारी फोर्स के पहुंचे।
पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे सिपाही के पिता ने बताया कि आरोपी फायर स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी पुरुषोत्तक पाठक निवासी नगला घिरोली टूंडला फीरोजाबाद, रन सिंह भरतपुर राजस्थान मुकेश के साथी थे, जिन्होंने मुकेश को इस शर्त पर आगरा के टेड़ी बगिया में प्लाट दिलाने की बात कही थी कि वह अपनी गांव में पड़ी छह बीघा जमीन उन्हें देगा और पुरुषोत्तम अपना प्लाट मुकेश को देगा। मुकेश के कहने पर पिता ने अपनी जमीन आरोपी के नाम कर दी, मगर पुरुषोत्तम ने प्लाट उसके नाम नहीं किया था।
विज्ञापन
इिस पर पिता ने हाथरस कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया था। इसके चलते सिपाही मुकेश की हत्या की गई है। मामले की रिपोर्ट मृतक की पत्नी आशा देवी ने पुरुषोत्तम पाठक, रन सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। शुक्रवार देर शाम डीआईजी अलीगढ़ गोविंद अग्रवाल जलेसर पहुंचे, घटनास्थल का मौका मुआयना किया। तहसील कैंपस स्थित एक कमरे में रह रहे मुकेश के कमरे को भी देखा और उसके गांव जरीपुरा में परिवारीजनों से बात की।
शक स्थानीय लोगों पर भी
पुलिस की मानें तो वह स्थानीय लोगों पर भी हत्या का संदेह जता रही है। जिसे लेकर पुलिस को कई लोगों पर शक भी है, जिनकी तलाश में जुटी है। संदेह के घेरे में आए लोगों के आवासों पर पुलिस ने दबिश भी दीं।
पहले भी हो चुकी है मारने की कोशिश
मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले मुकेश पत्नी के साथ गांव लौट रहे थे, तब भी बाइक सवार लोगों ने रास्ता रोकने की कोशिश की थी। एक गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार लोगों को पकड़ने की कोशिश की थी, मगर वह भाग गए थे। कुछ दिनों पहले भी जलेसर में आरोपी से झगड़ा भी हुआ था।
हत्याकांड में नामजद पुलिसकर्मियों और अन्य की गिरफ्तारी के लिए जलेसर, एसओजी टीम के साथ अन्य थानों की पुलिस को लगाया है जो लगातार दबिश दे रही हैं। डाग स्क्वाड और सर्विलांस को भी निर्देश दिए हैं।
- एसके वर्मा, एसएसपी