फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM said In Etah postal ballots will be counted first on RO table

Etah Nikay Chunav: मतगणना से पहले प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ी; टेबल छोड़कर नहीं घूम सकेंगे मतदान अभिकर्ता

Sat, 13 May 2023 07:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 07:23 AM IST
सार

Etah Nikay Chunav: एटा जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतगणना से कुछ घंटे पहले प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। डीएम ने कहा कि मतदान अभिकर्ता टेबल छोड़कर नहीं घूम सकेंगे। 

विज्ञापन
DM said In Etah postal ballots will be counted first on RO table
मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक व डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को देर शाम प्रेक्षक नरेंद्र प्रसाद पांडेय, एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि मतगणना का कार्य प्रत्येक दशा में सुबह बजे शुरू हो जाना चाहिए।

विज्ञापन

निर्धारित स्थान पर बैठेंगे मतगणना अभिकर्ता

डीएम ने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर की जाएगी। इसके बाद मतपेटिकाओं के मतपत्रों की गिनती की जाएगी। रंगों के मुताबिक 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। मतगणना अभिकर्ता अपने पास के अनुसार निर्धारित स्थान पर बैठेंगे। 

विज्ञापन


कहा कि अपनी टेबल छोड़ इधर-उधर टहलने की अनुमति नहीं होगी। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर शिव कुमार सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

98 टेबलों पर होगी 270 बूथों की मतगणना

पूरे जिले के सभी 270 बूथों की मतगणना 98 बूथों पर की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में आरओ, एआरओ को मतगणना प्रशिक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि मतगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्ष होकर कार्य करें, किसी भी प्रत्याशी के साथ भेदभाव नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed