फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dm,pradhan

44 सदस्यों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव:

Mon, 14 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
dm,pradhan
कलक्ट्रेट पर मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्यो? - फोटो : ETAH
एटा। मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सोमवार को 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान कलक्ट्रेट पर डीएम के सामने सदस्यों ने परेड की। साथ ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ असंतोष जताया।
विज्ञापन

मारहरा ब्लॉक में 74 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव के लिए 38 सदस्यों का कोरम आवश्यक है। सपा से मारहरा ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों में रोष है। सदस्यों ने पिछले दिनों मारहरा ब्लॉक में हुई बैठक में भी आक्रोश जताया था। साथ ही सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से बैठक निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को बीडीसी और प्रसपा के प्रदेश सचिव रंजीत आर्य राजू के नेतृत्व में 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम सुखलाल भारती को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अधिकांश ठेकेदारी के आधार पर मशीनों से कराया जा रहा है। फर्जी मस्टर रोल बनाकर अधिक धन का आहरण किया जा रहा है। डीएम ने एक-एक सदस्य को बुलाकर नाम पूछे और उनसे अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में जानकारी ली। रंजीत आर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख ने पिछली बार आए अविश्वास प्रस्ताव को न्यायालय के जरिए पारित नहीं होने दिया था, लेकिन इस बार सदस्य एकजुट हो गए हैं। इस मौके पर राजन सिंह लोधी, ममता यादव, प्रेमलता देवी, वीरेश कुमार, मनोज वर्मा, ज्योति वर्मा, मुन्नेश वर्मा, वीरेंद्र, किताबश्री, राधाचरन लोधी, हरवंश लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो साल पहले आया था प्रस्ताव
मारहरा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ दो साल पहले अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने हाईकोर्ट में शपथ न लेने वाले 17 सदस्यों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने सदस्यों को जनप्रतिनिधि बताया था। बाद में मामले में वोटिंग नहीं हो सकी थी। सदस्य बस में बिठाकर कलक्ट्रेट लाए गए। जहां डीएम को उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारहरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सुखलाल भारती, डीएम एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed