फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dm meeting

जमीन अधिग्रहण और प्लांट को समय पर पूर्ण कराएं अफसर : डीएम

Wed, 10 Jun 2020 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
dm meeting
एटा। मलावन में लगभग 10566 करोड़ की लागत से मलावन में निर्माणाधीन 1320 वाट की जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का काम गति पकड़ने लगा है। लॉकडाउन के चलते यहां क्रिटिकल स्ट्रक्चर तैयार करने में दिक्कतें आ रही थी, अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

वहीं टाउनशिप के लिए जमीन अधिग्रहण में आ रहीं अड़चनों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी सुखलाल भारती स्वयं प्लांट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अफसर जमीन अधिग्रहण और प्लांट को समय से पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बुधवार को अपराह्न में मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

परियोजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रधानों के साथ बैठक की। परियोजना के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने बताया कि जवाहरपुर तापीय परियोजना का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी दूसान पावर सिस्टम इंडिया द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम परियोजना के लिए कोयला एवं तेल की आपूर्ति के लिए रेल नेटवर्क, आवास के लिए टाउनशिप, पानी की उपलब्धता के लिए सप्लाई चैनल और जीटी रोड से परियोजना तक पहुंचने वाले मार्ग में भूमि अधिग्रहण के काम में तेजी लाई जाए।
इन गांवों की जाएगी जमीन
लालगड़ी, रामपुर घनश्यामपुर, उददनपुर रामनगर, नरहरा, एटा देहात, चाचरमऊ, नेहचलपुर, निगोह हसनपुर आदि ग्रामों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। डीएम ने निर्देश दिए कि लेखपाल इन गांवों के किसानों से वार्ता कर अतिशीघ्र मामला निपटाएं। किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

यह रहे मौजूद:-अधीक्षण अभियंता आरएस कुशवाह, अधीक्षण अभियंता आरके सिंह, रामशकल सिंह, एएसपी संजय कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एआईजी स्टाम्प एसके मिश्र, दूसान कम्पनी के जेसी पार्क, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार भारती, तहसीलदार दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed