{"_id":"602c025f8ebc3ee9162cb8f1","slug":"dm-gives-instructions-to-complete-the-maternity-wing-etah-news-agr4809485180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने मैटरनिटी विंग को पूरा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने मैटरनिटी विंग को पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने मेटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग से जानकारी करती डीए?
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। महिला जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग का मंगलवार को डीएम डॉ. विभा चहल ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर सीएमओ से बात की। वहीं विंग को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
‘अमर उजाला’ ने मंगलवार के अंक में ‘मैटरनिटी विंग अब तक स्वास्थ्य विभाग को नहीं हुआ हैंडओवर’ खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार शाम डीएम डॉ. विभा चहल मैटरनिटी विंग का निरीक्षण करने पहुंची।
यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कर रही संस्था के प्रंबधक अजय पाठक ने डीएम को बताया कॉलेज की मान्यता के लिए 300 बेड का रनिंग अस्पताल होना आवश्यक है। मैटरनिटी विंग में बेड डाले जाएंगे। इस पर उन्होंने संस्था कर्मचारियों को जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बारद वह जिला अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने गंदगी देखकी सीएमएस डॉ आरके अग्रवाल को अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने पोषण पुनर्वास केेंद्र, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रामसिंह, डॉ अभिनेव दुबे, डॉ सौरभ राजपूत आदि मौजूद रहे।