फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DM and SSP inspected security arrangements.

Etah News: डीएम और एसएसपी ने जांची सुरक्षा

Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP inspected security arrangements.
पिता को कंधों पर ले जाते कांवडियों से बात करते डीएम अरविंद सिंह व एसएसपी डॉ. इलामारन। स्रोत सूच
एटा। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम अरविंद सिंह व एसएसपी डॉ. इलामारन ने शुक्रवार को प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कासगंज के लहरा घाट व कछला घाट से जल लेकर रतीभानपुर, भेंसुली होते हुए पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साथ ही आगरा, टूंडला और मध्य प्रदेश-राजस्थान की ओर जाने वाले कांवड़ मार्गों की व्यवस्थाएं भी देखीं। पटना पक्षी विहार स्थित इच्छेश्वर महादेव मंदिर में डीएम ने पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर के बाहर बारिश के कारण टाइलों पर फिसलन की आशंका को देखते हुए उन्होंने उप जिलाधिकारी पियूष रावत को तत्काल मैट बिछाने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने आगरा-टूंडला-एटा मार्ग पर ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन





वृद्ध पिता कांवड़ से ले जा रहे पुत्रों से मिले अधिकारी
एटा। आगरा जिले के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव मदरा निवासी वृद्ध गोदन सिंह की शिवभक्ति और उनके चार पुत्रों की सेवा-भावना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जयप्रकाश, किशन, टिंकू और बंटी ने अपने पिता की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए विशेष कांवड़ तैयार कर उन्हें उस पर बैठाया और बारी-बारी से कंधों पर उठाकर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। मार्ग निरीक्षण पर निकले डीएम अरविंद सिंह व एसएसपी डॉ. इलामारन ने यात्रा रोककर सभी से मुलाकात की। और चारों भाइयों के समर्पण और संस्कारों की सराहना करते हुए उन्हें आधुनिक युग का श्रवण कुमार बताया। एसएसपी ने सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed