{"_id":"639f512d3eb0056c7c5eda68","slug":"dled-exam-will-be-held-at-nine-centers-from-today-etah-news-agr5573255118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आज से नौ केंद्रों पर होगी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आज से नौ केंद्रों पर होगी डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन
एटा। डीएलएड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां तीन हजार के करीब परिक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में चेकिंग के लिए सचल दल भी लगाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए हर केंद्र पर पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
उपशिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड की परीक्षा शुरू होंगी। श्री अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सकीट, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांतिनगर, क्रिश्चिचयन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, आगरा रोड, प्रिंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज कचहरी रोड, महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय इंटर कॉलेज सकीट व श्री वर्णी इंटर कॉलेज शिकोहाबाद रोड विद्यालय में संचालित कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को संपन्न कराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में प्रभारी सहित दो सदस्यों को रखा गया है। परीक्षा 24 दिसंबर तक चलेंगी।