फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Diwali festival concludes, CDO encourages women

Etah News: दिवाली महोत्सव का समापन, सीडीओ ने किया महिलाओं का उत्साहवर्धन

Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival concludes, CDO encourages women
विकास भवन परिसर  में दो दिवसीय दिवाली महोत्सव समापन के दौरान खरीदारी करते सीडीओ डॉ. नागेंद्र ना
एटा। विकास भवन परिसर में दो दिवसीय दिवाली महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्याओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाकर नारी सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। सीडीओ ने सभी का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत किया गया। विभिन्न विकास खंडों से जुड़े महिला समूहों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा सजाए गए स्टॉलों पर मिट्टी के दीपक, दीये, मोमबत्तियां, अगरबत्तियां, मसाले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़ों के बैग, सजावटी वस्तुएं आदि उत्पादों की बिक्री की गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने मेले का भ्रमण कर समूह की महिलाओं से संवाद किया व उनके बनाए उत्पादों की सराहना की। कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। कर्मचारियों व अधिकारियों ने खरीदारी कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed