फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District's first acupressure track to be built in Indrapuri Park

Etah News: इंद्रपुरी पार्क में बनेगा जिले का पहला एक्यूप्रेशर ट्रैक

Sat, 03 Jun 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
District's first acupressure track to be built in Indrapuri Park
एटा। शहर के इंद्रपुरी पार्क में जिले का पहला एक्यूप्रेशर ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। पार्क में अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी कराए जाने हैं। करीब दो महीने में इन्हें पूरा कर लिया जाएगा।यह ट्रैक विशेष प्लास्टिक टाइल्स (एचडीसीपी) से बनाया जाता है। जिसमें एक्यूप्रेशर प्वाइंट रहते हैं। इस पर नंगे पैर टहलने से कई बीमारियों में आराम मिलने का दावा किया जाता है। खासतौर से ब्लडप्रेशर, डायबिटीज और अपच वाले रोगियों को लाभ मिलने की बात कही जाती है। अभी तक पूरे जिले में इस तरह का ट्रैक नहीं है। विनियमित क्षेत्र के माध्यम से प्रशासन द्वारा यह खास पहल शहरवासियों के लिए की गई है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के ठेकेदार बृजेश दुबे ने बताया कि यह विशेष प्रकार की इंटरलॉकिंग टाइल्स जिले में पहली बार इस्तेमाल की जा रही हैं। 250 वर्गफीट क्षेत्र में इन्हें स्थापित कराया जाएगा। इसमें करीब 11250 टाइल्स लगेंगे। अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी यहां किए जाएंगे। साथ में शहीद पार्क के कुछ कार्यों का भी टेंडर है। सभी कार्य करीब 29 लाख रुपये से कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी कराए जाएंगे कार्य
इंद्रपुरी पार्क में एक्यूप्रेशर ट्रैक के अलावा मिट्टी की भराई, मखमली घास, चहारदीवारी की मरम्मत, पाथ-वे, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम का कार्य भी किया जाएगा। शहीद पार्क में चहारीदवारी और पाथ-वे की मरम्मत, ओपन जिम फाउंडेशन का कार्य होगा। दोनों पार्कों में हाईमास्क लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले विशेषज्ञ

फिजियोथेरेपिस्ट आयुष पालीवाल ने बताया कि जब हम नियमित रूप से रोजाना एक्यूप्रेशर ट्रैक पर चलते हैं तो रक्त संचरण दुरुस्त होता है। गर्दन, आंख, कान में दर्द, थायराइड, लिवर की समस्या, पैरों की सूजन में फायदा मिलता है। वहीं रक्तचाप, हृदय और मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए यह ट्रैक काफी उपयोगी रहता है। तनाव, अनिद्रा को भी यह दूर करता है।


शहर के पार्कों को विकसित कर सौंदर्यीकरण कराने के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। इंद्रपुरी के बाद अन्य पार्काें में भी एक्यूप्रेशर ट्रैक के लिए योजना बनाई जाएगी।
-विपिन वर्मा डेविड, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed