फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District residents burnt crackers worth Rs 2 crore

Etah News: दमघोंटू हुई हवा, सांस लेना मुश्किल

Mon, 13 Nov 2023 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Nov 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
District residents burnt crackers worth Rs 2 crore
एटा। पहले से ही पर्यावरण का मिजाज अच्छा नहीं था। दिवाली पर पटाखे चले तो हवा दमघोंटू हो गई। रात के समय लोगों का सांस लेना मुश्किल रहा। अगले दिन सोमवार तक हालात नहीं सुधरे। वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतम 238 तक रहा। धुंध की वजह से धूप भी बेहद हल्की निकली।
विज्ञापन

पखवाड़े भर से वायु प्रदूषण हावी है। पहले जहां पराली जलाए जाने की वजह से स्थिति खराब थी, वहीं दिवाली ने इस समस्या को विकराल रूप दे दिया। रविवार की शाम से पटाखे चलना शुरू हुए, जो देर रात तक चलते रहे। इनसे निकले धुंए ने प्रदूषण काफी बढ़ा दिया। एक्यूआई बढ़कर 300 पार पहुंच गया। हालात यह थे कि खुले में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। घरों के खिड़की-दरवाजे बंद करके बैठना पड़ा। इस बीच सांस के रोगियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पटाखों से इतना ज्यादा प्रदूषण हुआ कि हालात सोमवार को भी नहीं संभल सके। वायु गुणवत्ता सूचकांक कुछ नीचे तो आया। फिर भी 238 का आंकड़ा छू गया, जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके कारण लोगों को इस खराब हवा में भी सांस लेकर अच्छा महसूस नहीं हुआ। वायु प्रदूषण का असर मौसम पर भी साफ नजर आया। धुंध की परत के चलते सूर्यदेव की चमक फीकी रही। धूप काफी हल्की निकली। जिससे तापमान में भी कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed