{"_id":"57c041ab4f1c1b037cd4f109","slug":"district-prison-should-prompt-handover-manpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार को शीघ्र किया जाए हैंडओवर: मानपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार को शीघ्र किया जाए हैंडओवर: मानपाल
अमर ब्ययूराो एटा
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार को शीघ्र किया जाए हैंडओवर: मानपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन के साथ पचलाना के निकट गांव भसावली तथा जिला कारागार का निरीक्षण किया। परिवहन राज्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने गांव के 16 गरीब पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना
आवास बनवाने के लिए प्रत्येक पात्र को 1.20 लाख रुपये दिलाने की घोषणा की। साथ ही आबादी के बीच एक नया हैंडपंप लगाने के अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पात्रों को वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग व समाजवादी पेंशन के फार्म भरवाने तथा विद्युत कनेक्शन जारी करने के लिए गांव में ही कैंप लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। पूर्व में यह भसावली गांव बाढ़ की चपेट में आ चुका है। ग्रामवासियों द्वारा कब्रिस्तान के लिये भूमि की मांग पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव भेजें, स्वीकृत कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को दस-दस लाख रुपये भेज दिए हैं। परिवहन राज्य मंत्री पचलाना में नवनिर्मित जिला कारागार का निरीक्षण किया तथा निर्माणदायी संस्था से शीघ्र हैंडओवर करने को कहा। जिलाधिकारी ने उन्हें जिला कारागार से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ, डीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ, डीएसओ, डीपीओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, आरईडी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।