फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District panchayat president Basu Prasad candidates

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बसु यादव प्रत्याशी घोषित

Mon, 14 Dec 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 14 Dec 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
District panchayat president Basu Prasad candidates
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसु यादव का नाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है। बसु पूर्व सांसद एवं पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव की पुत्री है। राजनैतिक गलियारों में बसु का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। बसु यादव के सामने अन्य किसी प्रत्याशी की दावेदारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

बसु का नाम  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित होने पर सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में सोमवार की शाम को काफी हर्ष देखा गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बसु और उनके पिता को बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया। बसु पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। वह पूर्व में सोरों की ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी है एवं पटियाली विधानसभा से उन्होंने चुनाव भी लड़ा है। जिला पंचायत के 23 सदस्य है। इसमें समाजवादी पार्टी समर्थित 12 सदस्य, पांच बसपा समर्थित, दो भाजपा समर्थित एवं चार निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है। बसु का नाम घोषित होने के पहले से ही उनके नाम पर पंचायत सदस्यों के बीच सहमति बनी हुई है। ऐसे हालात में बसु का निर्विरोध निर्वाचन तय है। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसु का नाम घोषित किया है, वह उनके आभारी है। पूरी निष्ठा के साथ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की काफी जरूरत है और वह हमेशा ही विकास के पक्षधर रहे है। जिले भर में उनकी प्रतिबद्धता केवल विकास की है।
विज्ञापन

किसानों के हित में है बसु- कैप्टन
 भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव एवं सपा के जिला सचिव कैप्टन राजू गुप्ता ने बसु यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सपा द्वारा घोषित होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बसु के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर किसानों एवं ग्रामीण इलाकों में विकास के नए आयाम खुलेंगे। बसु गांव एवं किसान के लिए गंभीर है। किसानों की समस्याओं से मुक्ति दिलाना उनका मुख्य प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed