{"_id":"e5c08b3e9005809c6cff06de4d173ce5","slug":"district-official-exhibition-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला राजकीय प्रदर्शनी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला राजकीय प्रदर्शनी शुरू
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार शाम 7.30 बजे डीएम निधि केसरवानी ने नुमाइश परिसर की लाइट जलाकर किया। उद्घाटन के अवसर पर राम बाल भारती इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्यामंदिर के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनों की तालियां बटोरी। वहीं रेडियो सिंगर सुनीता कूपर के कार्यक्रम समेत देर रात कई रंगारंग कार्यक्रम हुए।
एटा में दशकों से लग रही नुमाइश बुधवार को बड़े पंडालों में रंगारंग कार्यक्रमाें की गवाह बनी। नुमाइश परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया था, लेकिन डीएम के पहुंचते ही पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। बुधवार शाम 7.30 बजे राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का डीएम निधि केसरवानी ने पहले रिबन काटा और बाद में नुमाइश परिसर की लाइट जलाकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर स्कूल के बच्चाें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो रेडियो सिंगर सुनीता कूपर अपनी प्रस्तुति देने की तैयारी कर रही थीं। इसके अलावा नुमाइश परिसर में देर रात रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उद्घाटन के अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ साहब सिंह, एडिशन एसपी विर्सन सिंह यादव, एसपी क्राइम रमेश प्रसाद गुप्ता, एसडीएम सुनील कुमार वर्मा, पालिका चेयरमैन राकेश गांधी, प्रमोद गुप्ता सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।