फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disposal of objections will be done under the chairmanship of DM

Etah News: डीएम की अध्यक्षता में होगा आपत्तियों की निस्तारण

Sat, 17 Dec 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Disposal of objections will be done under the chairmanship of DM
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर अनंतिम सूची जारी की है। परिषद द्वारा केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी गईं। इस दौरान तीन दिन में डीआईओएस कार्यालय में 65 आपत्तियां आईं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने जिले के आठों ब्लॉकों में राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यो की ड्यूटी लगाकर केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करा लिया है। अब आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। अनंतिम सूची 11 दिसंबर की देर शाम जारी की थी। इस पर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। डीआईओएस कार्यालय में 65 आपत्तियां पहुंचीं। अब इनका निस्तारण किया जाना है।
विज्ञापन

आपत्तियों में जो तथ्य दर्शाए गए हैं, उनकी सही स्थिति पता करने के लिए आठ प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद डीएम की अध्यक्षता में समिति के सदस्य डीआईओएस, बीएसए, तीनों तहसीलों के एसडीएम सहित दो राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य आपत्तियों का निस्तारण करेंगे। इसके बाद सूची को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी 101 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर आपत्तियां प्राप्त की गईं है। आपत्तियों का निस्तारण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में समिति के सदस्य करेंगे। - मिथलेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed