{"_id":"66e4790faecc52a0d0057e4a","slug":"disaster-rain-62-houses-collapsed-in-three-days-etah-news-c-163-1-sagr1016-122768-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश : तीन दिन में गिरे 62 मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश : तीन दिन में गिरे 62 मकान
Fri, 13 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में तीन दिन हुई भारी बारिश ने तबाही जैसी स्थिति बना दी है। इन तीन दिनों में 62 मकान गिर चुके हैं। इन सभी संबंधित लोगों को सीएम आवास योजना का लाभ और मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
डीएम ने बताया कि संभावित आपातकालीन स्थिति, आपदा की संभावना के दृष्टिगत व्यापक व्यवस्थाएं करने के लिए अधिकारियों को पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उनसे कहा गया है कि किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं की तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। आपदा प्रबन्धन प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहें।
राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहें। थाना, चौकी भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। अधिकारी, कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। राजस्व विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।