फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disaster: Morning drizzle increased the heartbeats of farmers.

आफत : सुबह हुई बूंदा-बांदी ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें

Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Disaster: Morning drizzle increased the heartbeats of farmers.
एटा। मौसम कब करबट बदल ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे अचानक मौसम बदल गया और आसमान में काली घटाएं छाईं तो बूंदा-बांदी भी होने लगी। इसको लेकर किसानों की धड़कनें तेज हो गईं और खेत खलियानों में कटे पड़े गेहूं को बचाने का संकट सामने आ गया। किसानों का सुबह कार्य प्रभावित हो गया और खेतीबाड़ी का सारा काम ठप हो गया।
विज्ञापन

गेहूं की फसल काटने के समय में मौसम में अक्सर बदलाव होते कई वर्षों से देखा जा रहा है। मंगलवार को मौसम बदलने का कोई भी पूर्वानुमान नहीं था, लेकिन अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश होने लगी। घटाओं को देखकर लग रहा था तेज बारिश हो सकती है, लेकिन गनीमत रही कि हल्की बूंदा-बांदी होकर ही बारिश रुक गई। अगर तेज बारिश हो जाती तो किसानों की खेतों में पड़ी फसल बर्बाद हो जाती। किसान भविष्य को लेकर भी चिंताओं में है और तेजी के साथ किसान फसलों को हाथ में लेने में जुटा है।
विज्ञापन

बारिश होने से खेती के कार्याें में जुटे किसान का मंगलवार की सुबह कामकाज ठप हो गया। गेहूं की कटाई बंद हो गई और थ्रेसिंग का कार्य भी रोकना पड़ा। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया वैसे-वैसे ही धूप चटक होती चली गई। दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। इसको लेकर लोगों को भी परेशानी हुई लेकिन किसान बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed