{"_id":"6965427d549332064807d5f4","slug":"disability-certificates-were-made-for-52-people-2-were-referred-etah-news-c-163-1-eta1004-144776-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 52 लोगों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र, 2 को किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 52 लोगों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र, 2 को किया रेफर
Tue, 13 Jan 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगजन का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
एटा। डाक बंगलिया स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। इसमें 55 दिव्यांगजन के प्रमाणपत्र बनाए गए। 2 आवेदकों को रेफर करने के अलावा 1 आवेदन निरस्त कर दिया गया।
सुबह 10 बजे से दिव्यांगजन प्रमाणपत्र बनवाने सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। दोपहर 11 बजे के बाद बोर्ड की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें विभिन्न दिव्यागंजन ने आवेदन चिकित्सकों के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान हड्डी के 44, आंख के 3, ईएनटी के 6 और मानसिक रोग के 2 दिव्यांग को मिलाकर कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से हड्डी के 42, ईएनटी के 4, आंख के 3 और मानिसक रोग के 2 दिव्यांग को मिलाकर कुल 52 प्रमाण पत्र बनाए गए। एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी ने बताया कि 2 दिव्यांगों की जांच यहां उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें रेफर किया गया है वहीं एक आवेदन में कमी पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है।