फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dirt in the river downstream from the barrier

बूढ़ी गंगा के बहाव में गंदगी से बाधा

Sat, 04 Mar 2017 11:21 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dirt in the river downstream from the barrier
गंगा के बहाव में गंदगी से बाधा - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
कुम्हरौआ से पटियाली तक बूढी गंगा में बहाव क्षेत्र गंदगी एवं मलबा जमा है। इससे प्रवाह बाधित है। इससे बारिश के मौसम में बाढ़ की समस्या खड़ी हो सकती है।
सोरों विकास खंड के ग्राम कुम्हरौआ से पटियाली तक 39 किलोमीटर के मार्ग में बहने वाली बूढी गंगा से सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली ब्लाक के सैकडों गांव सिंचित होते हैं। बूढी गंगा मार्ग इन दिनों कचरे से पटा है। बहाव बाधित होने के कारण बारिश के दिनों में बाढ़ के हालात पैदा होंगे। जिसके कारण किसानों की खड़ी फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर सड़ेंगी। गत वर्षों में भी बूढी गंगा में आई बाढ़ के कारण कुम्हरौआ, बरकुला, मल्लाहनगर आदि क्षेत्र के किनारे स्थित किसानों की खड़ी फसलें डूबकर नष्ट हो गई थीं। वर्तमान में कस्बे में स्थित बूढी गंगा पर लोगों ने जहां अतिक्रमण कर इसे संकरा कर दिया है, वहीं इसमें मलबा, चमड़े की वस्तुएं, मृत जानवर व कूड़ा आदि  डाला जा रहा है। जिसके कारण बहाव बाधित चुका है। जून, जुलाई के माह में वर्षा होने पर बूढ़ी गंगा का पानी आसपास के खेतों में भरकर किसानों की फसल का तबाह करेगा। गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, शैलेंद्र महेरे, सुधीर तिवारी आदि ने पालिका प्रशासन से बूढ़ी गंगा की सफाई कराए जाने की मांग की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed