फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Diploma Engineers put the strike picket

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने हड़ताल रख दिया धरना

Thu, 04 Feb 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 04 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineers put the strike picket
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हड़ताल के बाद कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इंजीनियर शुक्रवार को भी अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने 15 फरवरी से लखनऊ में तीन दिवसीय धरने का भी एलान किया।
विज्ञापन

इंजीनियर गोविंद सिंह ने कहा कि शासन उनकी समस्यओं पर गंभीर नहीं है। लगातार मांग के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा। उनका ग्रेड वेतन काफी कम है। इसे 4800 रुपये किया जाने की मांग की जा रही है। उनकी जायज मांग को शासन नजर अंदाज कर रहा है। इससे मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उनका यह आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इसके बाद 15 फरवरी से तीन दिवसीय धरना कार्यक्रम लखनऊ में निर्धारित किया गया है। यदि इसके बाद भी शासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो 18 फरवरी से प्रदेश व्यापी हड़ताल होगी। इंजीनियर एसबी चौरसिया ने कहा कि वे कार्य तो तकनीकी पद का कर रहे हैं, लेकिन वेतनमान कर्मचारी पद के समान है। सरकार उनके साथ नाइंसाफी कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान चंदन सिंह, नरसिंह पाल, विजय पाल सिंह, त्रिलोक चंद्र, जावेद, दिनेश सविता, भगवान सिंह, रजीनश, सुरेंद्र सिंह निगम, सत्येंद्र, प्रवीन कुमार, पीके पाल, महेश चंद्र, अशोक कुमार, हरिशचंद्र, एसराम, कैलाश कुमार,आरबी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed