{"_id":"6577f8455b91fd502101141a","slug":"difficult-to-get-out-due-to-encroachment-in-the-markets-etah-news-c-163-1-eta1001-9524-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाजारों में अतिक्रमण के चलते निकलना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाजारों में अतिक्रमण के चलते निकलना दुश्वार
Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में हर ओर अतिक्रमण ही अतिक्रमण दिखाई देता है। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने नाले के ऊपर से लेकर फुटपाथ तक दुकानों का सामान रख लिया है। जिसकी वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
शहर में जीटी रोड से लेकर प्रमुख बाजारों तक में दुकानदारों ने दुकान का सामान सड़कों पर जमा रखा है। दुकान से नाले के ऊपर तथा नाले के बाद फुटपाथ को पूरा सामान से भर देते हैं। जिसमें घंटाघर, हाथी गेट, बाबूगंज एवं कैलाशगंज, मेहता पार्क मार्ग पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण नजर आता है। इसके अलावा गांधी मार्केट, रेलवे रोड, शिकोहाबाद रोड पर भी दुकानदारों ने सड़क के ऊपर काफी अतिक्रमण कर रखा है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है। अभियान के दौरान व्यापारी फुटपाथ तथा सड़क से सामान तो हटा लेते हैं, मगर पालिका की टीम के आगे बढ़ते ही फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। जिसकी वजह से शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात बन जाते हैं। वहीं बाजारों में लोग पैदल तक नहीं निकल पाते हैं।
कैलाश मंदिर से नन्नूमल चौराहे तक अतिक्रमण
शहर के कैलाशगंज में कैलाश मंदिर से नन्नूमल चौराहे तक अतिक्रमण ही अतिक्रमण दिखाई देता है। मकान निर्माण सामग्री के साथ ही लोहे व सीमेंट की चादरें हर ओर रखी दिखाई देती हैं। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर फुटपाथ तो घिरा ही है साथ ही सड़क के ऊपर तक स्थाई रूप से नालीदार चादरें रखी दिखाई देती हैं। जिला व नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
कलकत्ता हाउस के पास पूरी दुकान सड़क पर
कलकत्ता हाउस बली मोहम्मद चौराहे से होली मोहल्ला को जाने वाली सड़क पर पूरी दुकान दिखाई देती है। यहां आसपास भी व्यापारियों ने सड़क के ऊपर ही पूरी दुकान रख ली हैं। जिसके कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है। वहीं इधर से शाम के समय कोचिंग जाने के लिए स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। जोकि काफी परेशान हो जाते हैं।
अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जल्द ही एक बार फिर से शहर के प्रमुख बाजारों व मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। - एसके गौतम, ईओ नगर पालिका