{"_id":"5da4aec48ebc3e01794200c0","slug":"deungue-etah-agra-etah-news-agr41062845","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक में डेंगू की पुष्टि, आईजीएम पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक में डेंगू की पुष्टि, आईजीएम पॉजिटिव
विज्ञापन
ोहावर रोड स्थित एक प्राईवेट क्लीनिक पर हो रहा डेंगू की मरीज का उपचार- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जलालपुर गांव के एक बच्चे का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। जहां उसे आईजीएम की पुष्टि हुई। इस पर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव दौड़ी। वहीं बच्चे का इलाज शहर के एक क्लीनिक पर चल रहा है।
बागवाला क्षेत्र के गांव राजकुमार के पांच वर्षीय पुत्र गोपाल को 15 दिन पूर्व बुखार आया था। इस पर राजकुमार उसे एक क्लीनिक पर ले गए। जहां सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे कासगंज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत और बिगड़ गई। इस पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ भेज दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां जांच में गोपाल को आईजीएम की पुष्टि हुई। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे घर ले आए। उन्होंने दो दिन पूर्व शहर के एक क्लीनिक पर बच्चे को भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आगरा से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जलालपुर पहुंची। वहां बच्चे के घर पर कोई नहीं मिला। टीम ने गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच पड़ताल की।
घर गिरवी रख करा रहा इलाज
राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके पास खेती भी नहीं है। उसने बताया 15 दिन से उसका बेटा बुखार से पीड़ित है। इलाज कराने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रिश्तेदारों ने कुछ रुपये दिए थे। बेटा ठीक नहीं हुआ। बेटे के इलाज के लिए अपना घर गिरवी रख दिया। राजकुमार ने बताया बेटा ठीक हो जाए। घर तो बाद में छुड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं बना आयुष्मान कार्ड
गरीबों के लिए प्रधानमंत्री की आयुष्मान योजना का कार्ड भी राजकुमार के पास नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री की आरोग्य योजना से भी वंचित है। उन्होंने बताया कि कार्ड के लिए अधिकारियों के कई चक्कर लगाए, लेकिन योजना का लाभ नहीं दिया गया।
12 मरीजों में एनएस 1 की पुष्टि
जिले में अब तक दो दर्जन से अधिक मरीजों में एनएस 1 की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से पांच मरीजों की स्लाइड जांच के लिए अलीगढ़ भेजी जा चुकी है। वहीं अन्य के परिजन मरीजों का इलाज नर्सिंग होम में करा रहे हैं।
सोमवार को चार में हुई एनएस 1 की पुष्टि
सोमवार को जिला अस्पताल में 10 बुखार से पीड़ित मरीजों की डेंगू के वायरस की जांच की गई। जहां लालपुर निवासी अंजू, कैलाशपुरी निवासी अंजू, सिढ़पुरा निवासी आकाश और पूनम में एनएस 1 की पुष्टि हुई। सभी के परिजन उन्हें लेकर नर्सिंग होम चले गए।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से मेल के माध्यम से आईजीएम पुष्टि होने की जानकारी मिली है। टीम को मरीज के गांव भेजा गया है। मंगलवार को गांव में फॉगिंग के साथ बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाकर दवा वितरित कराई जाएगी।
डॉ. हरप्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी