{"_id":"60d625d68ebc3e09ca01de87","slug":"despite-the-order-of-the-divisional-commissioner-no-action-was-taken-etah-news-agr497320782","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त के आदेश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त के आदेश के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
एटा। एटा पालिका प्रशासन की मनमानी उच्चाधिकारियों के आदेशों पर भी भारी है। यहां कार्यरत एक कर्मचारी को लेकर मंडलायुक्त के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
नगर पालिका में एक कर्मचारी बहोरी लाल को माली पद से प्रोन्नत करके लेखाकार बनाया गया। कर्मचारियों ने शासन और अलीगढ़ मंडलायुक्त को इसकी शिकायत भेजी। बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बहोरी लाल की समूह घ में भर्ती हुई। लेकिन नियम विरुद्ध तरीके से समूह ग में प्रोन्नत कर लेखाकार बना दिया। शिकायती पत्र संख्या 249 के आधार पर मंडलायुक्त ने प्रोन्नति को गलत बताया। तत्कालीन चेयरमैन और ईओ के साथ कर्मचारी बहोरी लाल के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-------------------------------
ये लगाए गए थे आरोप:
शिकायती पत्र में आरोप थे कि 1998 से 2001 तक गंभीर आरोपों में बहोरी लाल को माली पद से बर्खास्त किया गया था। बाद में बहाल करने के साथ ही लिपिक पद पर प्रोन्नत कर दिया गया। इसमें नियम विरुद्ध प्रक्रिया अपनाई गई। जबकि नगर पालिका में अन्य कई माली वरिष्ठ हैं, जिनको अब तक प्रोन्नति नहीं दी गई।
विज्ञापन
-------------------------
डंपर खरीद में घोटोले का भी आरोप
बहोरी लाल पर डंपर खरीद में भी घोटाले का आरोप है। शिकायत के अनुसार 30 दिसंबर 2009 को नगर पालिका में प्रयोग होने वाले एक डंपर की खरीद में करीब सात लाख का घोटाला किया गया। ऊंची कीमत में जिस फर्म से डंपर खरीदा गया, वाणिज्य कर विभाग की जांच में वह फर्म मिली ही नहीं।
------------------------------
वर्जन
नगर पालिका में लेखाकार बहोरी लाल की प्रोन्नति नियमानुसार की गई थी। कुछ कर्मचारियों का भुगतान न करने की वजह से उन्होंने शिकायत की है। जांच में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी। - राकेश गांधी, चेयरमैन प्रतिनिधि, नगर पालिका
---------------------
नगर पालिका द्वारा मेरी प्रोन्नति की गई थी। इस संबंध में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। नगर पालिका के आदेशों का पालन कर रहा हूं। - बहोरी लाल, लेखाकार, नगर पालिका