फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Despite assurances, there has been no improvement in the power system

Etah News: आश्वासन के बाद भी बिजली व्यवस्था में नहीं हुआ सुधार

Tue, 24 Jun 2025 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Jun 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
Despite assurances, there has been no improvement in the power system
जलेसर। नगर में बिजली की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो सका है। उमस भरी भीषण गर्मी में बेहिसाब बिजली कटौती से बेहाल लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के विपरीत नगर में 24 घंटे की बजाए बमुश्किल दस घंटे बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। इन दस घंटे में भी बिजली टुकड़ों में मिलने से लोग परेशान हैं। सोमवार को पालिकाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में विद्युत अधिकारियाें के आश्वासन के बाद भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो सका है। इस पर गुस्साए लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

बेहिसाब बिजली कटौती से व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो रहा है, तो घरों में रहने वाली महिलाएं उमस भरी भीषण गर्मी में अकुला रही हैं। कई दिन बीतने पर सुबह से शाम तक पानी की समस्या बनी रहती है। लोग ठंडा पानी पीने को तरस रहे हैं। नगर के व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार होने पर सोमवार को हुई बैठक में पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed