फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue test done for 14 fever patients, report negative

Etah News: 14 बुखार के मरीजों की हुई डेंगू जांच, रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 07 Jul 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Jul 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Dengue test done for 14 fever patients, report negative
एटा। स्वास्थ्य विभाग बीते वर्षों में आए डेंगू व मलेरिया के केस वाले गांव में शिविर लगा रहा है। जहां बुखार पीड़ितों की डेंगू व मलेरिया की जांच करा रहा है। रविवार को 14 बुखार के मरीजों की डेंगू की एलाइजा जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को गांव रामनगर, जिटौली, कसूलिया व अगंदपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान 259 मरीजों ने दवा ली। 132 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 10 बुखार पीड़ितों की रैपिड डेंगू की जांच की गई। यह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। इसके अलावा 14 बुखार पीड़ितों की डेंगू एलाइजा की जांच की गई। यह रिपोर्ट भी निगेटिव आई। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि बीते वर्षों में जहां डेंगू और मलेरिया के मामले आए थे, वहां शिविर लगाए जा रहे हैं। बुखार पीड़ितों की डेंगू व मलेरिया की जांच की जा रही है। एलाइजा जांच भी शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed