फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue stings increased 11 times this year

इस वर्ष 11 गुना बढ़ गई डेंगू पीड़ितों की संख्या

Wed, 20 Oct 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dengue stings increased 11 times this year
एटा। जिले में बीते वर्ष के सापेक्ष डेंगू का डंक इस वर्ष 11 गुना से भी ज्यादा बढ़ा है। यह बात सरकारी आंकड़े बयां कर रहे हैं। पिछले साल जिले में मात्र 14 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए थे। जबकि इस साल अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 157 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इस वर्ष बुखार के प्रकोप से जिले का हाल बिगड़ा हुआ है। प्रतिदिन मौतें हो रहीं हैं, स्वास्थ्य टीम गांव-गांव दौड़ रही है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी व पीएचसी सहित निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर मरीजों को देखा जा सकता है। जिले में बीते वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 11 गुना अधिक डेंगू के मरीज मिले हैं। बीते वर्ष जिले में 84 मरीजों के सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। जिनमें से 14 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जबकि इस बार सोमवार तक मेडिकल कॉलेज में 1516 व्यक्तियों की एलाइजा जांच हुई। इनमें से 157 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
बीते वर्ष हुई एलाइजा जांच- 84
एलाइजा पॉजिटिव आए मरीज- 14
इस वर्ष हुई एलाइजा जांच- 1516
एलाइजा पॉजिटिव आए मरीज- 157
बीते वर्ष जिला अस्पताल से सैंपल एलाइजा की जांच के लिए अलीगढ़ भेजे जाते थे। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज में जांच होने लगी है। इसके चलते अधिक मरीजों की जांच की जा रही है। अब तक 157 डेंगू पॉजिटिव आए हैं। - आरके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed