फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dengue: Now Dholna is becoming a hot spot

अब ढोलना बन रहा डेंगू का हॉट स्पॉट

Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dengue: Now Dholna is becoming a hot spot
कासगंज। जनपद में फैल रहे डेंगू व बुखार के प्रकोप के बीच अब ढोलना हॉट स्पॉट बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस गांव में दो लोगों की डेंगू से मौत हो जाने के बाद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने गांव का भ्रमण कर हालात जाने। इसके साथ ही डीएम व सीएमओ से आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के गंजडुंडवारा के गनेशपुर व सोरों के सलेमपुर बीबी, बढ़ारी बैस में कई लोगों की बुखार, डेंगू से मौत हो चुकी है। अब गंजडुंडवारा में तीन दिन के भीतर एक मासूम व एक किशोरी की मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेंद्र राना गांव के भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके साथ ही बुखार, व डेंगू पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गांव में 70 प्रतिशत लोग बुखार व डेंगू की चपेट में है। इनमें से बड़ी संख्या में लोग अलीगढ, आगरा, कासगंज सहित अन्य शहरों में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed