फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demonstrations at the BRC teachers, conducted off school

शिक्षकों का बीआरसी पर धरना प्रदर्शन ,बंद कराए स्कूल

Mon, 29 Feb 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 29 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstrations at the BRC teachers, conducted off school
मलावन के शिक्षक अपहरण कांड में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली हैं।  अपह्रत शिक्षक का पुलिस  सुराग नहीं लगा पाई है। इसके चलते शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लामबंद शिक्षकों ने विकासखंड सकीट के विद्यालय बंद करा कर जुलूस निकालते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कसबा मलावन निवासी शिक्षक रामगोपाल शाक्य थाना सकीट के गांव कुंजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाते हैं। शनिवार को शिक्षक का स्कूल से लौटते वक्त बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।  देरसांय घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने थाना सकीट पुलिस को जानकारी दी। मामले में पुलिस द्वारा अनसुनी करने एवं कार्रवाई नहीं करने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कसबा मलावन में जाम लगाकर हंगामा किया था।  करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया था। फिलहाल अभी तक शिक्षक का पता नहीं चल सका है।  सीओ सकीट निवेश कटियार का कहना है कि शिक्षक की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर सोमवार को विकास खंड सकीट के सभी स्कूल बंद कराए। बाद में बीआरसी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जुलूस निकाल कर थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।   जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही शिक्षक की बरामदगी नहीं होती तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। देवेंद्र सिंह यादव ,सूरजपाल,वीरेंद्र सिंह,राकेश चौहान आदि रहे। बसपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप शिक्षक की बरामदगी की मांग की। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह भाष्कर ,गजेन्द्र सिंह चौहान ,ओमप्रकाश ,भूप सिंह राठौर ,रविन्द्र बघेल ,अनिल सागर समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक शहीद पार्क में हुई। बैठक में एरियर से वंचित रखने तथा शिक्षक के अपहरण करने पर रोष व्यक्त किया।
बैठक में संरक्षक राजेश गुप्ता ,जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि मलावन के शिक्षक का अपहरण कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। बैठक में लकी मिश्रा ,ममता राजपूत , मनवीर ,भूपेन्द्र ,दुर्वीन सिंह ,अखिलेश कुमार , शोभा , वेदप्रकाश ,निशा राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed