फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demolition at the customer service center

ग्राहक सेवा केंद्र पर तोड़फोड़

Tue, 14 Apr 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 14 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demolition at the customer service center
एसबीआई द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र सरोंठ पर मंगलवार को अवकाश बताकर दूसरे दिन आने की कहने पर खाता धारक और संचालक में मारपीट हो गई। विरोध करने पर कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया और गुल्लक में रखे डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर के गांव सरोंठ में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। जिस पर खाते खुलवाने के साथ-साथ लेनदेन का भी कार्य होता है। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक नरेंद्र सिंह कर रहे हैं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खाताधारक  सुदेश निवासी खरसैला जैथरा खाते में बैलेंस की जानकारी के लिए केंद्र पर पहुंचा। संचालक  ने अवकाश होने की बात कहते हुए बुधवार को आने को कहा। इसी बात को लेकर खाताधारक और संचालक में कहासुनी हो गई। आरोप है कि उस समय तो व्यक्ति केंद्र से चला गया, बाद में करीब 10 लोगों को लेकर आ धमका और केंद्र पर मौजूद कर्मचारी सुरजीत, अंकित, अजेश तथा उसकी पिटाई कर दी, कंप्यूटर तोड़ दिए। बाद में गुल्लक में रखे डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामला केवल मारपीट का है। लूट की बात गलत है। मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रों पर वसूले जाते हैं रुपये
हर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोले गए हैं, जहां जीरो बैलेंस पर खाते खोले जाते हैं, मगर संचालक 100-200 रुपये तक वसूलते हैं। यह भी बताया जाता है कि इन केंद्रों पर 10 हजार तक का ही लेनदेन खाता धारकों द्वारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed