फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand to remove liquor shops from near schools and populated areas

Etah News: स्कूल व आबादी वाले इलाकों के पास से शराब के ठेके हटाने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shops from near schools and populated areas
कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर मांगों को लेकर ​डिप्टी कलेक्टर पीयूष रावत को ज्ञापन सौंपते ​भाकियू टिकै
एटा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर हुई। इसमें अवागढ़ में स्कूल व आबादी वाले इलाकों के पास से शराब के ठेके हटाने सहित अन्य मांगें रखी गईं। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर पीयूष रावत को दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष प्रवीन यादव ने की। जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि कि मंडी समिति गल्ला मंडी में किसानों के गल्ले की कीमत उचित नहीं लगाई जा रही। कीमत लगाने के बाद तौल में गल्ले की कटौती की जाती है, भुगतान करने के समय दो प्रतिशत कटौती नगद भुगतान का बहाना करके की जा रही है, जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग की इस भ्रष्टाचार को रोका जाए, वहीं तत्काल भुगतान कराया जाए। तौल रसीद पक्की पर खरीदारी करें हर आढ़त पर गल्ले के रेट की सूची लगाई जाए, ताकि किसानों को बार-बार परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

कहा कि डीएपी व खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वहीं गांव-देहात में नाले भरने और जलभराव से फसलें चौपट हो रही हैं। किसानों ने प्रशासन से जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed