{"_id":"650885f6b5c7355375069534","slug":"demand-raised-for-cbi-investigation-into-student-murder-case-etah-news-c-163-1-eta1001-5524-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्रा हत्याकांड की सीबीआई से जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्रा हत्याकांड की सीबीआई से जांच की उठाई मांग
Mon, 18 Sep 2023 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में 21 अगस्त को दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद 27 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक घटना का खुलासा नहीं हुआ है। इसे लेकर ऑल इंडिया किसान यूनियन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने किशोरी के साथ हुई बेरहमी पर शोक जताया। घटना के खुलासे के लिए सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार की सुरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस परिजन को दिया जाए। साथ ही दोषी अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। 27 दिन बाद भी घटना का खुलासा न होना स्थानीय और जिला प्रशासन की लापरवाही है। जिसकी वजह से पीड़ित परिजन काफी भयभीत हैं। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम तथा अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वर्मा, श्याम भारद्वाज, शिवसिंह, पुरुषोत्तम लोधी, रामनिवास कश्यप आदि मौजूद रहे।