{"_id":"40a53dbda29cf02fe8037f97d3f65d61","slug":"delhi-police-crime-branch-had-camped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डाला डेरा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले दिल्ली में असलाहों के जखीरे के साथ गिरफ्तार हुए शहर के आर्म्स डीलर अशोक सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने शहर में बुधवार को भी डेरा डाले रखा। क्राइम ब्रांच पुलिस इस दौरान दिनभर शहर में असलाहों की सप्लाई करने वाले रैकेट की जांच में जुटी रही। साथ ही कई असलाहों की दुकानों के अभिलेख भी खंगाले।
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रहलाद ने बताया कि उक्त मामले में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा जांच की जा रही है। इस पूरे रैकेट में एटा के और कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। जिन लोगों पर दिल्ली पुलिस को शक है, उनकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आर्म्स डीलर हथियारों व कारतूसों के अभिलेख में घालमेल रखते हैं। जानकारों की मानें तो इससे वे टैक्स चोरी के साथ-साथ अवैध रूप से कारतूसों की बिक्री भी करते हैं। बता दें कि कचहरी रोड स्थित अशोक आर्म्स स्टोर के संचालक अशोक सिंह को दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने असलाहों व कारतूसों की अवैध रूप से सप्लाई करते हुए पकड़ा था।
इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर स्थित उनकी दुकान पर अभिलेख खंगाले थे। बुधवार को भी टीम यहां जमी रही और इस संबंध में अनेक जानकारियां हासिल की, वहीं कलक्ट्रेट भी पहुंची। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बताया कि जिले में शस्त्र दुकानों की चेकिंग कराई जाएगी। यहां देखा जाएगा कि वहां आर्म्स अनुबंध नियम का अनुपालन हो रहा है या नहीं।