फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dehaat aur shaharee adhishaasee abhiyanta ko chetaavanee

देहात और शहरी अधिशासी अभियंता को चेतावनी

Sun, 07 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 07 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
dehaat aur shaharee adhishaasee abhiyanta ko chetaavanee
शिवपाल सिंह यादव ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सिंचाई विद्युत निगम और पीडब्लूडी अफसराें को जमकर फटकार लगाई। जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और पूर्व सांसद कैलाश यादव ने बैठक में अमर उजाला में प्रकाशित ‘बारिश में टूटी 57 करोड़ की सड़क’ शीर्षक से प्रकाशित खबर दिखाई तो मंत्री शिवपाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने तुरंत पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता बीडी शर्मा को गुणवत्ता की जांच कराने के बाद एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के अलावा ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विद्युत निगम के देहात और शहरी एक्सईएन और सिंचाई विभाग के अफसरों को लापरवाही पर निलंबन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें विद्युत निगम अफसरों के खिलाफ थीं। अलीगंज, मारहारा, जलेसर विधायक ने कहा कि विद्युत निगम किसानों के यहां मीटर नहीं लगने और जरूरत से अधिक इस्टीमेट तैयार कर जुर्माना वसूलने और रिपोर्ट दर्ज कराकर परेशान कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियाें की शिकायत पर मंत्री ने देहात और शहरी अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए नहीं सुधरने पर निलंबन की चेतावनी दी। बैठक में मछुआ रजवाहे के रेग्युलेटर पर आए दिन पानी बंद होने की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने वहां पुलिस चेकपोस्ट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने हाईवे हादसों में घायलों को तुरंत उपचार नहीं मिलने की शिकायत की तो कैबिनेट मंत्री ने शिवपाल सिंह यादव ने प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर को स्वास्थ्य मंत्रालय से तुरंत मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया है। बैठक में सर्किट हाउस निर्माण की मांग पर मंत्री खुद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे और निरीक्षण के बाद पीडब्लूडी अफसरों से सर्किट हाउस का इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम अजय यादव, एसएसपी अजय शंकर राय, अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह, अमित गौरव यादव उर्फ टीट्रू, रणजीत सुमन, आशीष यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, राज्य महिला आयोग सदस्य अशोक पांडेय, जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन, राजेश यादव, भूपेंद्र प्रजापति समेत अनेक जनप्रतिनिधि समीक्षा बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed