{"_id":"69b063790f8002a0360dfb03","slug":"december-like-fog-in-march-affects-traffic-etah-news-c-163-1-eta1003-147459-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मार्च में दिसंबर जैसी धुंध से आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मार्च में दिसंबर जैसी धुंध से आवागमन प्रभावित
Wed, 11 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कस्बा जैथरा सुबह सड़कों पर छाई धुंध। संवाद
जैथरा। मार्च का आधा माह बीतने से पहले ही लोगों को गर्मी परेशान करने लगी है। दिन में लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों की अकुलाहट बढ़ा रहा है। वहीं मंगलवार सुबह जनपद के जैथरा क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध ने लोगों को चौंका दिया। मार्च में शुरू हुए गर्मी के मौसम में अचानक सर्दी की तरह छाई धुंध ने लोगों को परेशान कर दिया। होली का पर्व बीतने के बाद लोगों को तेज धूप विचलित कर रही थी। इसकी वजह से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने से भी दूरी बना ली थी।
मंगलवार सुबह कस्बा जैथरा में अचानक छाई धुंध ने लोगाें को चाैंका दिया। लोगों का कहना है, धुंध के साथ भारी मात्रा में पड़ी ओस ने राहगीरों को सर्द मौसम का अहसास करा दिया। वहीं धुंध की वजह से दृष्टयता शून्य रही, जिसकी वजह से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर नगर व अन्य क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की वजह से लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों में लगे ऐसी व कूलरों की सर्विस करवा रहे हैं।