{"_id":"60086e798ebc3e2ecf239ec8","slug":"death-of-young-man-in-suspicious-circumstances-etah-news-agr4773018120","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंकाएं
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा अलीगंज में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में युवक की मौत के बाद नाले में मिले शव को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा अलीगंज में कायमगंज रोड स्थित सक्सेना होटल के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे भूरा उर्फ पप्पू उर्फ बिछिया (25) पुत्र मंजूर खां निवासी मोहल्ला टपकन टोला कस्बा व थाना अलीगंज का शव संदिग्ध हालात में नाले में पड़ा मिला। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नाले से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई आजाद खां ने बताया है कि डेढ़ माह से भाई भूरा अपनी ससुराल गांव सिराजपुर थाना शिवराजपुर जिला कानपुर नगर में पत्नी रुखसाना के साथ रह रहा था। वहीं मेहनत मजदूरी करने का काम करता था। बुधवार को होटल कर्मचारियों ने नाले में शव पड़े होने की खबर दी तब जानकारी हो सकी। साले चांद मोहम्मद ने बताया है कि जीजा भूरे खां मंगलवार की दोपहर अलीगंज के लिए निकले थे, इसके बाद मौत की खबर मिली है।
विज्ञापन
भाई और साले ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि पिता मंजूर खां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। उसके बाद कोई शिकायत दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।